शाहजहांपुर

आईजीआरएस पोर्टल पर फर्जी निस्तारण रिपोर्ट लगा रहे नगर निगम के अफसर : रामजी

Shiv Kumar Mishra
5 Feb 2020 12:44 PM GMT
आईजीआरएस पोर्टल पर फर्जी निस्तारण रिपोर्ट लगा रहे नगर निगम के अफसर : रामजी
x
नगर निगम के खिलाफ युवाओं ने की नारेबाजी, सहायक नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापम

शाहजहांपुर। नगर निगम में फैली अव्यवस्थाओं के खिलाफ भारतीय युवा परिषद के जिलाध्यक्ष सोभित मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन से नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर जनसमस्याओं से संबंधित ज्ञापन सहायक नगर आयुक्त आशुतोष दुबे को सौंपा।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रामजी अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिकायत निवारण प्रणाली पर जनता द्वारा की गयी शिकायतों पर फर्जी आख्या रिपोर्ट लगाकर मुख्यमंत्री के प्रयासों की अवहेलना नगर निगम प्रशासन द्वारा की जाती है। जनता द्वारा फोन किए जाने पर सी॰यू॰जी नम्बर नही उठाये जाते हैं। जिला उपाध्यक्ष अतुल मौर्या ने कहा शहर के कांशीराम कालोनी की ओर जाने वाले रास्ते पर प्रकाश व्यवस्था न होने से आये दिन एस.एस कॉलेज के पास नहर किनारे गंभीर हादसे होते रहते हैं जिसके लिए नगर निगम प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार है।

महानगर अध्यक्ष रविनंदन ने कहा कि दो वर्ष से अधिक का समय व्यतीत हो चुका है फिर भी जनता को उसके द्वारा चुने हुए पार्षद और मेयर कब मिलेंगे जिनसे वो अपनी मांगों को पहुँचा सके और उसके निस्तारण के लिए जबाब सबाल कर सकें। युवाओं के चेताया कि यदि उपरोक्त मांगो पर जल्द से जल्द ही कार्यवाही नही की जाती,तो जनहित में भारतीय युवा परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

ज्ञापन देने वालो में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव हितेश बघेला, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश वर्मा, सागर गुप्ता, जिलासचिव सुधांशु मिश्रा, तहसील अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, जिला महासचिव अंकित भारती, सत्यम रस्तोगी, राहुल वर्मा, शिवोम मिश्रा, विशाल सक्सेना, सौरभ मिश्रा, आनन्द श्रीवास्तव, मो.रफी, प्रवेश गुप्ता, आर्चिल सोनी, सुबोध कांत मिश्रा, हरेंद्र, उमाकांत शर्मा, धीरज कुमार समेत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags
Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story