शामली

यूपी में मछली पर लिखा है "अल्लाह", अब तक कीमत लगी 5 लाख

Special Coverage News
11 Oct 2019 5:36 AM GMT
यूपी में मछली पर लिखा है अल्लाह, अब तक कीमत लगी 5 लाख
x
जैसे-जैसे मछली बड़ी हुई तो उसके पेट पर 'अल्लाह' का नाम लिखा हुआ दिखाई देने लगा। जिसे देख कर सब आश्चर्यचकित होने लगे।

ऊपर वाले की रहमत कब किस पर बरस जाए इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। वही अल्लाह की ऐसा ही रहमत कैराना में शबाब अहमद नाम के युवक के घर पर पल रही एक मछली पर देखने को मिली है। इस मछली पर "अल्लाह" लिखा हुआ है। वही यह अदभुत मछली क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है

। इस मछली को शबाब ने लगभग 8 माह पहले अपने घर पर लाकर एक्वारिय में पलने के लिए छोड़ दिया था। वही जैसे-जैसे यह मछली बड़ी हुई तो इस पर "अल्लाह" का नाम लिखा हुआ नजर आने लगा। वही जबसे यह मछली शबाब के घर आई थी तब ही से शादाब के परिवार में काफी तरक्की भी हुई है। वही अब इस अद्भुत मछली की कीमत 5 लाख रुपये लगी है।

दरअसल जनपद शामली के कैराना में एक अनोखी मछली देखने को मिली हैं। जिसके पेट पर 'अल्लाह' लिखा है। वही इस मछली को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई हैं। आपको बता दें कि कैराना के मोहल्ला आलकला निवासी सईद अहमद के पुत्र शबाब अहमद ने अपने एक्वारिय में एक मछली का बच्चा अब से करीब सात-आठ माह पहले लाकर छोड़ा था। जैसे-जैसे मछली बड़ी हुई तो उसके पेट पर 'अल्लाह' का नाम लिखा हुआ दिखाई देने लगा। जिसे देख कर सब आश्चर्यचकित होने लगे।


वहीं इस अनोखी मछली के साथ एक्वारियम में अन्य 10 मछली भी पल रही है। सभी मछलिया इस अनोखी मछली से छोटी हैं। वही अल्लाह का नाम लिखी हुई अनोखी मछली आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। जिसकी वजह से शबाब के घर पर अनोखी मछली को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी हुई हैं।

वही "अल्लाह" का नाम लिखी इस अनोखी मछली की कीमत शामली निवासी हाजी राशिद खान नामक व्यक्ति ने 5 लाख रुपए लगाई हैं। वही शबाब अभी इस मछली की ओर ज्यादा कीमत का इंतज़ार कर रहा है।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story