शामली

शामली के कैराना और झिंझाना में यमुना किनारे बसे आधा दर्जन गांव मैं बाढ़ का खतरा, डीएम ने किया गांव का निरीक्षण

Special Coverage News
19 Aug 2019 11:02 AM GMT
शामली के कैराना और झिंझाना में यमुना किनारे बसे आधा दर्जन गांव मैं बाढ़ का खतरा, डीएम ने किया गांव का निरीक्षण
x

जनपद शामली के झिंझाना कैराना तटीय यमुना नदी किनारे पर आधा दर्जन गांव मैं बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. हथिनी कुंड बैराज से 8 लाख 28 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से कलरी चौतरा मंगलोरा बलहेड़ा सकौती मैं बाढ़ का खतरा मंडरा रहा. जिसके चलते डीएम शामली अखिलेश सिंह ने बाढ़ प्रभावित गांव का निरीक्षण किया और व्यवस्था का जायजा लिया.

दरअसल आपको बता दें हथिनी कुंड बैराज से 8 लाख 28 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से शामली के कस्बा झिंझाना मैं यमुना तट पर बसे गांव कलरी चौतरा मंगलोरा बलहेड़ा सकौती मैं बाढ़ का खतरा आज देर रात तक गांव में पानी भरने के संकेत मिल रहे.

यमुना नदी के उफान पर आने से यमुना किनारे के आधा दर्जन गांव कभी भी डूब सकते हैं. कल शामली डीएम अखिलेश कुमार ने सरकारी अमले के साथ यमुना किनारे बसे गांवों का दौरा कर वहां के हालात जाने और बाढ़ में आने वाले संसाधन उपलब्ध करा कर अलर्ट जारी किया.

यमुना बांधों पर लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है यह जिम्मेदारी शामली प्रशासन ने खतरे को भांपते हुए दी है साथ ही जिले के सभी अधिकारियों को चुस्त और दुरुस्त रहने को कहा गया है ताकि अगर कोई भी समस्या उत्पन्न हो तो फिर हम सब मिलकर उसका मुकाबला कर सकें.

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story