- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- शामली
- /
- महिला का बीच सड़क पर...
जनपद शामली में एक महिला का बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है जहां पर महिला एक युवक को सड़क पर नीचे घसीट - घसीट कर एक के बाद एक थप्पड़ रसीद कर रही है। महिला से पिटाई खा रहे युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि यह महिला सड़क पार कर रही थी और युवक बाइक पर आ रहा था तो उसकी हल्की सी बाइक महिला से टकरा गई। जिसके बाद महिला ने दुर्गा रूप धारण कर लिया और युवक की जमकर पिटाई कर दी। महिला का यह हाई वोल्टेज ड्रामा करीब आधे घंटे तक यूं ही चलता रहा।
दरअसल आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरनगर बस स्टैंड के पास का है जहां पर दिल्ली से आई एक महिला सड़क किनारे अपनी गाड़ी खड़ी कर सड़क पार कर दूसरी तरफ खाना खाने के लिए गए हुई थी जैसे ही खाना खाकर वह सड़क पार कर रही थी तभी दूसरी तरफ से आ रहे बाइक सवार युवक की हल्की सी बाइक महिला से टकरा गई। फिर क्या था महिला ने बाइक टकराते ही दुर्गा रूप धारण कर लिया और युवक पर बरस पड़ी और एक के बाद एक जमकर थप्पड़ों की बौछार युवक पर कर दी और युवक की सड़क पर घसीट - घसीट कर जमकर पिटाई कर दी।
वहां पर मौजूद आसपास खड़े लोग तमाशबीन बनकर पूरा मामला देखते रहे लेकिन किसी ने इतनी जहमत नहीं उठाई कि आखिर युवक को महिला से छुड़ा सके। बाद में किसी तरीके से वहां से गुजर रहे मुसाफिरों ने युवक को छुड़ाया और उसे वहां से भगा दिया। बाद में पता चला कि युवक बाइक पर सवार होकर आ रहा था और उसकी बाइक सड़क पार कर रही महिला से हल्की सी टकरा गई थी जिस कारण महिला ने उस युवक की पिटाई कर दी।
बाइक सवार मोमिन ने बताया कि वह आ रहा था और महिला सड़क पार कर रही थी उसी वक्त सड़क पार करते समय बाइक की हल्की सी टक्कर महिला को लग गई जिस कारण महिला ने उसकी पिटाई कर दी।
युवक की पिटाई करने वाली महिला ने कहा कि वह सड़क पार कर रही थी तो बिना देखे हुए युवक आ रहा था और उसके टक्कर मार दी। जिसमें उसके घुटने में चोट आई और उसका चश्मा भी टूट गया। जिस कारण उसने युवक की पिटाई की। लेकिन लोगों ने उसकी मदद नहीं की और उल्टा उसी को छुड़ाकर वहां से भगा दिया।