शामली

किसान यूनियन शामली ने महात्मा टिकैत के 84 वां जन्मदिवस मनाया धूमधाम से

Special Coverage News
6 Oct 2019 9:30 AM GMT
किसान यूनियन शामली ने महात्मा टिकैत के 84 वां जन्मदिवस मनाया धूमधाम से
x

जनपद शामली में किसानों मसीहा स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत का 84 वा जन्मदिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय महात्मा टिकैत को याद किया और अपने अपने विचार रखें

आपको बता दें शामली के आदर्श नवीन मंडी में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किसानों के मसीहा वह किसान यूनियन के संरक्षक स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के 84 वें जन्मदिवस पर महात्मा टिकेट को श्रद्धांजलि अर्पित की वह सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें इस अवसर पर किसानों ने महेंद्र सिंह टिकैत बाबा को याद करते हुए उनके विचारों पर चलने का फैसला किया।

इस अवसर पर किसान यूनियन शामली के प्रवक्ता कुलदीप पवार ने समस्त भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के साथ नवीन मंडी स्थल पर पहुंचकर महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर माला अर्पण क्या वह किसान मसीहा स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया और समस्त क्षेत्र में स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के 84 वें जन्मदिवस को धूमधाम के साथ मनाया इस अवसर पर क्षेत्र में सभी ने महात्मा टिकैत को याद किया

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story