शामली

एसपी व डीएम शामली ने किया कांवड़ मार्ग का भ्रमण

Special Coverage News
2 July 2019 6:22 AM GMT
एसपी व डीएम शामली ने किया कांवड़ मार्ग का भ्रमण
x

जिलाधिकारी शामली अखिलेश सिंह व एसपी शामली ने खुली जीप से कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया,मुज़फ्फरनगर जनपद बॉर्डर से शामली - हरियाणा बॉर्डर तक किया निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी, विद्युत और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रहे मौजूद,निरीक्षण के दौरान देखी गयी समस्याओं के तुरंत निस्तारण के दिये आदेश, 22 जुलाई से 31 जुलाई तक जनपद ने निकलेगी कांवड़ यात्रा।

शामली के कैराना पर कांवड़ यात्रा के मद्देनजर​ जिले के जिम्मेदार अधिकारियों की कड़ी नजर हैं। दरअसल, लगभग चार वर्ष यहां यमुना ब्रिज पर बवाल हो गया था। उस दौरान कांवड़ियों ने पुलिस चौकी में भी आगजनी कर दी थी। इस बार अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है।

इसी कड़ी में आज डीएम अखिलेश सिंह व एसपी अजय कुमार ने कैराना पानीपत—खटीमा राजमार्ग पर खुली जीप से हरियाणा सीमा तक कांवड मार्ग का भ्रमण किया। दोनों अधिकारियों ने मार्ग पर प्रकाश, पेयजल, साफ—सफाई आदि का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने यमुना ब्रिज पर रूक कर अधीनस्थ अधिकारियों यमुना ब्रिज सतर्क रहने और व्यवस्थाओं को सुदृढ बनाने के निर्देश दिए।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story