सुल्तानपुर

इस 6 वर्षीय नन्ही बिटिया ने किया ऐसा कमाल , दर्ज हो गया वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम

Special Coverage News
25 Nov 2018 1:34 PM GMT
इस 6 वर्षीय नन्ही बिटिया ने किया ऐसा कमाल , दर्ज हो गया वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम
x

सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में 6 वर्षीय नन्ही बिटिया ने ऐसा कमाल किया कि उसका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। महज 24 मिनट में इस नन्ही बिटिया ने 2306 कत्थक चक्कर लगा कर पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्डस रिकॉर्ड की ओर से आये अधिकारी ने उसे वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

बताते चलें कि नगर के शास्त्री नगर के रहने वाले आशीष और संध्या की बेटी अनन्या को बचपन से डांस का शौक था, लिहाजा 2 वर्ष की उम्र में उसने स्टेज परफॉर्मेन्स देना शुरू कर दिया था। लेकिन 6 साल की उम्र में आते आते उसने ऐसा कमाल किया कि लोग इस उम्र में सोच भी नही सकते। अनन्या ने कुछ दिनों पूर्व ही नगर के राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान महज 24 मिनट में 2306 कत्थक चक्कर लगा डाले। लिहाजा आयोजकों ने उसके इस कार्य को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्डस रिकॉर्ड के अधिकारियों को भेजा। आज उसी के लिये यहाँ दोबारा राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजन किया गया जिसमें गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्डस के अधिकारी सुल्तानपुर आये और उसे वर्ल्ड का प्रमाण पत्र दिया।

वही 6 वर्षीय अनन्या द्वारा बनाये गये इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से आयोजक रोटरी क्लब बेहद खुश है लिहाजा उन्होंने इस न्नही मासूम के लिये 51 हजार रुपये इनाम स्वरुप उन्हें दिये हैं। वहीं नन्ही अन्नया की माने तो उनके गुरु ने पहले तो वैसे ही चक्कर लगाने के लिये बोला, लेकिन धीरे धीरे कब ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया वो खुद भी हैरान रह गई। फिलहाल बड़ी होकर अनन्या माधुरी दिक्सित की तरह अच्छी डांसर और एक्टर बनना चाहती है।

कहते है पूत के पांव पालने में ही नजर आने लगते है और इसी कहावत की चरितार्थ किया सुल्तानपुर की इस नन्ही मासूम अनन्या ने। फिलहाल उसकी इस उपलब्धि से जहां उसके परिवार और गुरुजन बेहद उत्साहित है तो वही सुल्तानपुर जिले का नाम एक बार फिर इस रिकॉर्ड से सुर्खियां बटोर रहा है।

Next Story