सुल्तानपुर

सांसद वरुण गांधी 30 अक्टूबर को 2000 गरीबों को देंगे दीपावली कंबल उपहार

Special Coverage News
29 Oct 2018 4:55 PM GMT
सांसद वरुण गांधी 30 अक्टूबर को 2000 गरीबों को देंगे दीपावली कंबल उपहार
x

सुलतानपुर। भाजपा के राष्ट्रीय नेता व सुलतानपुर सांसद वरूण गांधी जी मंगलवार 30 अक्टूबर 2018 को एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र में पहुँच रहे हैं।सांसद वरुण गांधी लखनऊ से वाया रायबरेली होते हुए 10:50 पर सीधे खुर्शीद क्लब में आयोजित मिशन- साहसी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित मिशन-साहसी कार्यक्रम में 1000 बालिकाओं को आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सांसद वरुण गांधी के मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि श्री गांधी शहर के तिकोनिया पार्क में 11:30 बजे आयोजित लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 143 वीं जयंती की पूर्व संध्या व दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में 2000 गरीबों को कंबल उपहार देगे व पार्टी के वरिष्ठजनों व पदाधिकारीयोंं से मुलाकात करेंगे।

इसी क्रम में सांसद वरुण गांधी 2:30 बजे न्यू अवन्तिका रेस्टोरेन्ट के मालिक भाजपा नेता आलोक आर्य के निवास गोलाघाट जाकर उनसे भेट वार्ता करेंगे। गौरतलब है कि श्री आर्या को 29 जुलाई को बदमाशों ने रेस्टोरेन्ट में घुसकर गोली मार दी थी।गंभीर रुप से घायल हुए श्री आर्या लम्बे ईलाज के बाद स्वस्थ होकर घर वापस आये हैं। सांसद गांधी कल तीन बजे सड़क मार्ग से लखनऊ एअरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

सांसद वरूण गांधी के कल 30 अक्टूबर के कार्यक्रम की तैयारी को अन्तिम रुप देने के लिए पूर्व जिला अध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी, सांसद सचिव नसीब सिंह ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतबख्श सिंह चुन्नू ,जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि संदीप मिश्र,पूर्व जिला महामंत्री श्याम बहादुर पांडे,सांसद पीआरओ दयाराम अटल, प्रदीप यादव ,अजय विक्रम सिंह व सांसद मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी आदि लगे हुए हैं।

Next Story