सुल्तानपुर

गुंडई नही सेवा भाव से बना जनसेवक- चन्द्रभद्र सिंह

Special Coverage News
30 April 2019 8:00 AM GMT
गुंडई नही सेवा भाव से बना जनसेवक- चन्द्रभद्र सिंह
x
हम आप के घर के बेटवा है आपके भाई है आपके भरोसे है हमका सेवा करै के एक अवसर दिया फिर देखा लायक बेटवा की तरह काम करके दिखाऊब हम उ बेटवा नाही हइ जौन 5 साल बाद भागी जाई

हम हाथ जोड़ कर वोट मांग रहेे है भाजपा प्रत्याशी हमे दिन रात याद कर के वोट मांगती फिर रही है। आज हम बहन जी अखिलेश भैया की वजह से आप के बीच अही आपके भरोसे विश्वास पर चुनाव लड़त अही। हम व्यक्तिगत केहू का नही धमकायन पर सब प्रत्याशी हम पर वसूली कई आरोप लगावत अहै कोई सामने से नही कह सकत बा।

हम आप के घर के बेटवा है आपके भाई है आपके भरोसे है हमका सेवा करै के एक अवसर दिया फिर देखा लायक बेटवा की तरह काम करके दिखाऊब हम उ बेटवा नाही हइ जौन 5 साल बाद भागी जाई । हम गुंडई से विधायक नाहीं बने बल्कि आप सब की सेवा से तीन बार बने।

ठेठ गवई अंदाज में उक्त बातें जिले के गठबंधन प्रत्याशी चन्द्र भद्र सिंह सोनू ने शहर के घोसियाना खैराबाद में आयोजित नुक्कड़ सभा मे कही उन्होंने भाजपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा भाजपा व कांग्रेस में कोई लीडर शिप नही है नही तो बाहर से प्रत्याशी लाने की जरूरत न् पड़ती।

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मेनका गाँधी पर सदर विधान सभा के एक व्यापारी का तोता हथियाने की बात कहते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी को किसी का कोई जानवर पशु पक्षी पसन्द आ जाये तो जबरन ले लेती है ।यह पीलीभीत से लेने आई है या देने आई है जनता को बताए।

कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे सपा जिला अध्यक्ष रघुवीर यादव ने कहा समाजवादियो ने जिले में विकास का रिकार्ड बनाया है जिले से 5 विधायक दिया हर तरफ विकास की गंगा बहाई। पूरे प्रदेश में गठबन्धन की आंधी चल रही है ।

पूर्व सांसद ताहिर खान ने कहा आपकी ताकत पर जिले में सड़कों का जाल बिछाया ,अजमेर और मुम्बई की ट्रेन भी चलवाई हम अब्दुल हमीद अशफाक उल्लाह के वंशज देश के लिए कुर्बानी देना जानते है उपस्थित जन समुदाय को सपा अल्पसंख्यक मोर्चा के दिलशाद राइन ,हाजी रेहान , मुईद अहमद रंगोली ,सभासद अफजल अंसारी ,मो आजम सभासद , तेजेन्द्र सिंह बग्गा ,हाजी हारून ने सम्बोधित करते हुए गठबन्धन के प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। पूर्व नपा चेयर मैन मो रहमान उर्फ मानू ने कार्यक्रम का संचालन किया ।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story