सुल्तानपुर

विवेक तिवारी के चाचा रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर का बड़ा बयान, 'योगी राज में निरीह जनता को मारा जा रहा है'

Arun Mishra
29 Sep 2018 8:52 AM GMT
विवेक तिवारी के चाचा रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर का बड़ा बयान, योगी राज में निरीह जनता को मारा जा रहा है
x
मीडिया से बात करती हुई मृतक विवेक तिवारी की पत्नी
लखनऊ में एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की पुलिस कर्मियों द्वारा की गई हत्या की सूचना मिलते ही उनके गृह जनपद सुल्तानपुर में कोहराम मच गया?

लाल जी

सुल्तानपुर : लखनऊ में एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की पुलिस कर्मियों द्वारा की गई हत्या की सूचना मिलते ही उनके गृह जनपद सुल्तानपुर में कोहराम मच गया। आनन फानन सूचना मिलते ही उनके परिजन आज सुबह लखनऊ के लिये रवाना हो गये। इस दौरान उनके मोहल्ले में मातम छाया हुआ है।

आपको बताते चलें कि नगर कोतवाली के करौंदिया मोहल्ले के रहने वाले विवेक तिवारी लखनऊ में एप्पल कंपनी में एरिया मैनेजर थे। बीती रात लखनऊ में उनकी गाड़ी द्वारा पुलिस कर्मियों को टक्कर मार जाने के बाद पुलिस कर्मियों ने उन्हें गोली मार दी थी। जहां इलाज के दौरान रात में ही उनकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही विवेक के सुल्तानपुर घर मे कोहराम मच गया। आनन फानन उनके माता पिता सहित परिजन लखनऊ के लिये रवाना हो गए।

इस दौरान यूपी पुलिस से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर मृतक विवेक के चाचा तिलक राज तिवारी ने बड़ा बयान दिया है। उनकी माने तो वे खुद लखनऊ में पोस्टेड थे लेकिन जैसा योगी राज में निरीह जनता को मारा जा रहा है ऐसा उन्होंने कभी नही देखा। उन्होंने साफ आरोप लगाया कि उनके भतीजे की हत्या की गई है। तिलक राज ने कहा कि अगर उनके भतीजे की गाड़ी से टक्कर हुई थी तो पुलिस कर्मियों को गाड़ी के टायर या फिर शरीर के निचले हिस्से में गोली मारी जानी चाहिये थे, लेकिन ऐसा न करके उन लोगो ने उनके भतीजे का इनकाउंटर किया है।

वही विवेक की मौत से उनके मोहल्ले वाले भी काफी सदमे में है। उन्हें विश्वास ही नही हो रहा है विवेक अब इस दुनिया मे नही है। स्वभाव से बेहद हंसमुख और मिलनसार विवेक से सीधा पूरे मोहल्ले में कई नही था। मोहल्ले के लोगों ने आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर कठोर कार्यवाही कराये जाने की मांग कर रहे है।

Next Story