Archived

कांग्रेस को बड़ा झटका: प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

Vikas Kumar
26 Jan 2018 12:00 PM GMT
कांग्रेस को बड़ा झटका: प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह
x
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पर संकट के बादल अभी छंट नहीं रहे हैं। इसी बीच में उत्तर प्रदेश कांग्रेस की महिला विंग को संभाल रही...

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पर संकट के बादल अभी छंट नहीं रहे हैं। इसी बीच में उत्तर प्रदेश कांग्रेस की महिला विंग को संभाल रही प्रतिमा सिंह ने गुरुवार को अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने अपना इस्तीफा गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को सौंप दिया है, हालांकि वह पार्टी में रहेंगी। इस्तीफे के कारण में उन्होंने लिखा है कि किन्हीं विशेष कारणों की वजह से वह पद के दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रही हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजे गए पत्र में प्रतिमा सिंह ने निजी वजहों को इस्तीफे देने का कारण बताया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि अब वह पार्टी के दिए दायित्व को पूरा कर पाने में असमर्थ हैं, लिहाजा वो अपने पद से त्यागपत्र दे रही हैं।

अलीगढ़ की रहने वाली प्रतिमा सिंह मई 2015 में कांग्रेस महिला कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष बनाई गईं थीं। प्रतिमा सिंह ने कहा कि अब यह जिम्मेदारी संगठन में और लोगों को मौका मिलना चाहिए ताकि संतुलन बना रहे। हालाँकि उन्होंने कहा की बतौर प्रवक्ता मैं पार्टी में अभी भी अपना योगदान देती रहूंगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सब कुछ पहले ही की तरह है।

Next Story