- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- वाराणसी
- /
- वाराणसी में बदमाशों ने...
वाराणसी में बदमाशों ने सर्राफा व्यवसाई को लूटा, बचाने आए युवक को मारी गोली मौके पर मौत, SSP हुए घायल
सारनाथ थाना क्षेत्र में धनतेरस यानी शुक्रवार की रात में बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी पर हमला बोलकर सोने चांदी के आभूषण से भरा बैग लूट लिया। हाथापाई के दौरान सर्राफा कारोबारी को बचाने आए कमलेश यादव की गोली मारकर हत्या करते हुए फरार हो गए।
लोगों ने हत्या व लूट के विरोध में चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही एसएसपी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गये। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ग्रामीणों से बातचीत कर रहे थे कि किसी ने एसएसपी पर ईट चला दी। उनका सिर फट गया।
ग्रामीणों के पथराव में कई पुलिसवाले और ग्रामीण भी जख्मी हो गए। हालात को देखते हुए कई थानों की फोर्स बुला ली गई। एडीजी, आइजी भी मौके पर पहुंचे। पीएसी बुला ली गई। तनाव को देखते हुए पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया गया। बता दे कि जनपद के मिर्जामुराद में कारोबारी को गोली मारकर लूट की घटना को 24 घंटे भी नहीं बीते कि बदमाशों दूसरी घटना को अंजाम दिए।
मिली जानकारी के अनुसार सारनाथ थाना क्षेत्र के सथवां निवासी रविंद्र सेठ उम्र 32 वर्ष की दामोदरपुर (छाहीं) नहर के समीप आभूषण की दुकान है। दिनभर की बिक्री के बाद रात साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर बैग लेकर घर को निकले। बैग में तीन सौ ग्राम सोने व दस किलो चांदी के आभूषण के साथ ही 25 हजार रुपये थे। भसौड़ी गाव पहुंचे ही थे कि बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने रविंद्र को घेर लिया। बदमाशों ने बाका से कारोबारी के गले पर प्रहार किया। रविंद्र ने हिम्मत नहीं हारी और मदद के लिए शोर मचाते हुए बदमाशों से भिड़ गया।
शोर आवाज सुनकर भैसोड़ी निवासी कमलेश यादव (22 वर्ष) पहुंचा और दौड़कर बदमाशों से भिड़ गया। शरीर से मजबूत कमलेश ने एक बदमाश को उठाकर पटक दिया। दूसरे बदमाश ने कमलेश के सीने में बाएं तरफ गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश आभूषण से भरा बैग लेकर सथवा की तरफ फरार हो गए।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लहूलुहान कमलेश को लेकर मवइया स्थित अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कमलेश की मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और नई बाजार चौराहे पर ईट-बांस रखकर चक्काजाम कर दिया और नारेबाजी करने लगे।