Archived

प्रेगनेंट महिलाओं के साथ ये डाक्टर करता है ऐसा काम, वीडियो हुआ वायरल

Vikas Kumar
25 Jan 2018 9:44 AM GMT
प्रेगनेंट महिलाओं के साथ ये डाक्टर करता है ऐसा काम, वीडियो हुआ वायरल
x
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर का प्रेगनेंट महिलाओं के साथ डांस करते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है। कहा जाता है कि

नई दिल्ली : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर का प्रेगनेंट महिलाओं के साथ डांस करते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है। कहा जाता है कि डांस सबसे अच्छी एक्सरसाइज होती है। उससे कई बीमारियां ठीक हो जाती हैं। लेकिन क्या प्रेग्नेंसी के दौरान डांस से लेबर पेन में आराम मिल सकता है?

प्रेगनेंट महिला के दर्द को कम करने की कोशिश में लगे ब्रजील के एक डॉक्टर का तरीका बिल्कुल ही अनोखा है। इस ब्राजीलियन डॉक्टर का कहना है डांस करने से लेबर पेन में आराम मिल सकता है। जो डांस से लेबर पेन को दूर कर देता है।

'डांसिंग डॉक्टर' के नाम से मशहूर डॉ. फरनैन्डो अपनी प्रेगनेंट पेशंट्स को बच्चे के जन्म से पहले डांस करवाते हैं। वह ऐसा सिर्फ प्रेगनेंट महिलाओं को खुश करने के लिए नहीं करते बल्कि रीसर्च का दावा है कि ऐसा करने से लेबर के दौरान काफी आराम मिलता है।

डॉक्टर का यह भी मानना है कि ऐसा करने से लेबर पेन भी कम हो जाता है। रीसर्च के अनुसार जो महिलाएं बिस्तर पर न लेटकर चलती-फिरती रहती हैं उनके बच्चे के जन्म में कम समय लगता है। डांस की वजह से बच्चे को आराम से बाहर लाया जा सकता है। ज्यादा जोर देने की जरूरत नहीं पड़ती।

जहां एक तरफ हम देखते हैं कि डॉक्टर पेशेंट से काफी सीरियस रहते हैं लेकिन यहां डॉक्टर प्रेग्नेंट लड़कियों के साथ डांस करते हैं और एक्सरसाइज कराते हैं। डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए हैं जिसमें उनके डांस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है।

और भी वीडियो अगले पेज पर देखें।

Next Story