Archived

VIDEO: बिल्डिंग के 9वें फ्लोर से एक नहीं दो बार गिरी ये महिला, फिर हुआ कुछ ऐसा हैरान रह गए लोग

Vikas Kumar
30 Dec 2017 11:50 AM GMT
VIDEO: बिल्डिंग के 9वें फ्लोर से एक नहीं दो बार गिरी ये महिला, फिर हुआ कुछ ऐसा हैरान रह गए लोग
x

नई दिल्ली : दुनिया में आए दिन ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं सामने आती रहती है, जो रूह कंपाने वाली होती हैं। ऐसी घटनाओं को देखकर लोग एकदम से सिहर उठते हैं। अगर आप थोड़ी सी ऊंचाई से गिरते है तो भी काफी चोटें आती हैं, लेकिन सोचिए कि अगर कोई बिल्डिंग के 9वें फ्लोर से गिर जाए तो फिर क्या होगा।

चीन से एक ऐसी ही घटना सामने आयी है, जहां एक महिला बहु मंजिला होटल के 9वें फ्लोर से गिर जाती है और उसे मामूली चोट ही आती है। इस घटना का वीडियो भी बना लिया गया है। आप वीडियो में देख सकते है कि महिला बिल्डिंग के 9वें फ्लोर से दूसरे फ्लोर पर गिर गई है।

इस घटना के बाद होटल के नीचे लोगों की काफी भीड़ जमा हो जाती है। लेकिन हैरानी की बात ये है की दूसरे फ्लोर पर गिरने के बाद वो महिला किसी तरह कंधे के सहारे खुद को घसीटते हुए दूसरी मंजिल के किनारे ले आती है और वहां से फिर वो गिर जाती है।

लेकिन दूसरे मंजिल से फिर महिला गिरने वाली थी इस बात का अंदाजा वहां मौजूद लोगों को हो गया था। जिसके बाद लोग उस महिला को कैच करने के लिए इकट्ठा हो गए। इस घटना की सूचना पर पुलिस और आपातकालीन सेवाएं की टीम भी वहां पहुंच गई।

आपको बता दें यह पूरी घटना बीते 7 दिसंबर को घटी है। यह स्पष्ट नहीं है कि महिला के गिरने का कारण क्या है। दूसरी मंजिल पर गिरने से महिला को चोटें आईं है। महिला के गिरते ही लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसे अस्पताल ले जाया गया। देखें वीडियो।


Next Story