Archived

बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा तो लड़की पहुंची लड़के के घर, दर्द भरे गानों पर किया डांस, VIDEO वायरल

Vikas Kumar
1 Feb 2018 8:33 AM GMT
बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा तो लड़की पहुंची लड़के के घर, दर्द भरे गानों पर किया डांस, VIDEO वायरल
x
उसके कुल 4 वीडियो वायरल हो रहे हैं, वीडियो में एक लड़की बॉयफ्रेंड के घर डीजे ले जाकर दर्द भरे गानों पर अकेले ही नांच रही है।

नई दिल्ली : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की डीजे पर दर्द भरे गानों पर अकेले ही नांच रही है। वहीं पास में खड़े लोग उसे देख रहे हैं और हंसते नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में इस लड़की को शराब के नशे में बताया जा रहा है जहां वो दर्द भरे गानों पर डांस कर रही है। उसके कुल 4 वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें वो राजा हिंदुस्तानी के गाने 'तेरे इश्क में नाचेंगे' पर डांस कर रही है।

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को काफी ट्रोल कर रहे है। 5 मिनट के इस पूरे वीडियो को 4 हजार से भी ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है। फिलहाल अभी तक इस वीडियो के पीछे की सच्चाई पता नहीं चल पायी है। सोशल मीडिया पर कई बातें कही जाती हैं और असल में होता कुछ और है।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो संदीप सहवाग ने डाला है और लिखा है- 'गुरुग्राम के पटौदी शहर के हेलमंडी में लड़की ने नशे में बॉयफ्रेंड के घर डीजे ले जा के किया डांस बॉयफ्रेंड ने दिया था धोका।' आपको बता दे इस पर कोई पुष्टी नहीं हो पाई है। लेकिन यूजर्स इस बात को सच मान रहे हैं और वीडियो को काफी ट्रोल कर रहे है। उसके कुल 4 वीडियो वायरल हो रहे हैं


अगले पेज पर देखें और 3 वीडियो।

Next Story