- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
पैदा होते ही बच्ची ने डॉक्टर के चेहरे से हटाया मास्क, सोशल मीडिया पर हुआ जबरदस्त वायरल
कोरोना वायरस महामारी के चलते इस वक्त सभी लोगों से यह कहा जा रहा है कि वे सावधानी बरतें, 2 गज की दूरी रखें और मास्क पहनें। इस वक्त, इस मुश्किल घड़ी में सावधानी ही बचाव है। लेकिन, एक नवजात बच्ची ने पैदा होने के महज कुछ सेकेंड में ऐसा कर दिया जिसका आज पूरी दुनिया को इंतजार है और लोग इसे एक नई उम्मीद के साथ लोग देख रहे हैं।
इस तस्वीर में एक बच्ची पैदा होने के महज कुछ समय बाद ही डॉक्टर के सर्जिकल मास्क को चेहरे से खींचते हुए दिखाई दे रही है। यह तस्वीर यूएई के गायनोकॉलोजिस्ट डॉक्टर समीर चेयब ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें दिख रहा है कि बच्ची अपने हाथ से मास्क को चेहरे से उतार दिया और डॉक्टर के चेहरे पर खुशी झलक पड़ती है।
डॉक्टर चेयब ने इंस्टाग्राम फेसबुक पर तस्वीर को शेयर करते हुए कहा- "हम सभी एक संकेत चाहते हैं कि हम जल्द मास्क उतारने जा रहे हैं।" यह तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने के बाद ऐसे वायरल हुई कि अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। कई लोगों ने इसमें भविष्य का संकेत देखा तो अन्य कहा कि इसे 2020 की तस्वीर घोषित किया जाए। एक ने लिखा है- हम जल्द ही मास्क उतारेंगे
एक ने टिप्पणी करते हुए लिखा है- यह अब तक की सबसे खूबसूरत तस्वीर है। उम्मीद है कि जल्द इस मास्क से मुक्ति मिलेगी।
गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में फैली कोरोना महामारी ने लोगों के सामान्य जीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। कई देशों ने इन्फेक्शन को कम करने के लिए मास्क को अनिवार्य कर दिया है। हालांकि, इन नए नियमों को ज्यादातर लोग मान रहे हैं और चेहरे को मास्क से ढक रह हैं, कुछ लोग इससे असहज भी महसूस करते हैं। ऐसे में हर किसी को इस बात का इंतजार है कि कब वे कोविड-19 के बाद बिना बीमारी के डर बिना मास्क घूम पाएं।
इन परिदृश्यों के बीच इस बच्ची की तरफ से डॉक्टर के चेहरे से हटाते मास्क ने लोगों को थोड़ा हैरान किया है और एक उम्मीद की किरण भी दी है।