Archived

वायरल: बिना कपड़ों के मॉल में घूमती नजर आईं ये मॉडल, लोगों का था कुछ ऐसा रिएक्शन...

Vikas Kumar
24 Nov 2017 1:30 PM GMT
वायरल: बिना कपड़ों के मॉल में घूमती नजर आईं ये मॉडल, लोगों का था कुछ ऐसा रिएक्शन...
x
सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रहा है, एक जानी मानी मॉडल बिना कपड़ों के मॉल में घूमती हुई नजर आई, जिसे देखकर लोगों का था कुछ ऐसा रिएक्शन...

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर कोई भी तस्वीर हो या वीडियो हो वायरल होते देर नहीं लगती। आजकल सोशल मीडिया पर एक जानी मानी मॉडल की बिना कपड़ों के मॉल में घूमती हुई एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। लेकिन इसकी हकीकत कुछ और ही है।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें एक लड़की मॉल में घूम रही है। दिखने में ये फोटो बिलकुल नॉर्मल नजर आ रही है लेकिन इसके पीछे की सच्चाई कुछ और ही है। आपको जानकर ये हैरानी होगी की इस लड़की ने कपड़े नहीं पहने हैं। जी हां, दरअसल इस लड़की ने अपने शरीर पर पैंटिंग की है। लड़की की इस तस्वीर को देखकर बिलकुल नहीं लग रहा है लेकिन ये सच है।

ये लड़की एक जानी मानी मॉडल है जिसका नाम मारिया लुसिओती है। उनके आस पास से जो भी लोग गुजर रहे थे वो भी अंदाजा नहीं लगा पाए। सभी को लग रहा था कि इस लड़की ने लॉन्ग स्लीव वाली शर्ट और जीन्स पहन रखी है। लड़की को देखकर लोगों का रिएक्शन बिलकुल नॉर्मल था।

आपको बता दें अमेरिका की जानी मानी बॉडी पेंट आर्टिस्ट जेन सिडेल ने काफी मशक्कत के बाद उनको तैयार किया गया था। जेन ने मारिया की बॉडी पर पेंट किया था जिससे लग रहा था कि उन्होंने कपड़े पहने हैं। ऐसा वो कई बार एक्सपेरिमेंट कर चुकी हैं जिसमें वो सफल हुईं लेकिन उन्होंने पहली बार किसी मॉल में ये एक्सपेरिमेंट किया।

उन्होंने मॉल में जाने से पहले मारिया को कैप और स्कार्फ पहना दिया। जिसके बाद उन्हें मॉल में घुमाया गया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है। अब तक इस वीडियो को करीब 5 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। और उनकी तस्वीरें भी जेन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। अगले पेज पर देखे तस्वीरें।

Next Story