- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- कोलकाता
- /
- BJP ने चला...
BJP ने चला मास्टरस्ट्रोक, बंगाल हिंसा में मारे गए कार्यकर्ताओं के परिवार को पीएम के शपथ ग्रहण में न्योता
30 मई को राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी की दूसरी बार ताजपोशी के लिए बड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. इसके लिए बिम्सटेक देशों के राष्ट्राध्यक्षों को निमंत्रण भेजा जा गया है. इसके अलावा सभी राजनैतिक दलों के अध्यक्षों, राजनैतिक हस्तियों, देश की अहम शख्सियतों को बुलाया गया है. प्रोटोकॉल के मुताबिक सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, सभी उपमुख्यमंत्री, सांसद भी बुलाए गए हैं. वहीं बड़े बड़े उद्योगपति, फिल्म स्टार, खिलाड़ियों को पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होने का निमंत्रण मिला है.
इन वीआईपी हस्तियों के बीच कुछ वैसे चेहरे भी पीएम के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे, जिनके परिवार के लोगों ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी को आगे बढ़ाने में अपनी जान की कुर्बानी दे दी. बीजेपी ने ऐसे 54 लोगों को शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता दिया है. बीजेपी ने इन सभी कार्यकर्ताओं के परिवार के लोगों को शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में विशेष रूप से बुलाया है. जिन कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है दिल्ली में उनके परिवार के लोगों के रहने-ठहरने की सारी व्यवस्था भी पार्टी ने की है.
निमंत्रण सूची पर नजर डालने पर पता चलता है कि 16 जून 2013 से 26 मई 2019 तक जितने कार्यकर्ता राजनीतिक हिंसा के शिकार हुए हैं उनके परिवार वालों को न्योता दिया गया है. बीजेपी के रिकॉर्ड के मुताबिक 16-06-2013 को नृपेन मंडल नाम के कार्यकर्ता की हत्या हुई थी. बीजेपी के मुताबिक टीएमसी के गुंडों ने इनकी हत्या की थी. बीजेपी के रिकॉर्ड के मुताबिक 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भी 2 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई. इनके नाम चंदन साव और शांतू घोष है. बीजेपी ने इनके परिवारवालों को भी शपथग्रहण में बुलाया है.