Archived

कश्मीरी छात्रों के खिलाफ मेरठ में अमित जानी के पोस्टर, 'कश्मीरियों यूपी छोड़ों' वर्ना ...

Arun Mishra
21 April 2017 7:07 AM GMT
कश्मीरी छात्रों के खिलाफ मेरठ में अमित जानी के पोस्टर, कश्मीरियों यूपी छोड़ों वर्ना ...
x
मेरठ : कश्मीर में सुरक्षाबलों के जवानों पर पत्थरबाजी, और उनके साथ हुई मारपीट की घटना के बाद कश्मीरियों के खिलाफ देश में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उत्तरप्रदेश के मेरठ में जहां पोस्टर लगाकर धमकी दी गई है। उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना नाम के एक संगठन की तरफ से मेरठ-देहारादून हाइवे पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं। इनमें यूपी में रह रहे कश्मीरियों को प्रदेश छोड़कर जाने की चेतावनी दी गई है। उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी हैं। इन पोस्टर्स में यूपी में रह रहे कश्मीरियों को प्रदेश छोड़कर जाने की चेतावनी दी गई है।

कश्मीरी छात्रों के साथ चित्तौड़गढ़ में मारपीट?
आपको बतादें राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के गंगराड़ इलाके में छह कश्मीरी छात्रों के साथ बुधवार शाम अज्ञात लोगों ने मारपीट की। गंगराड़ थानाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि निजी मेवाड़ विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले ये छात्र घरेलू सामान खरीदने गए थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उनके नाम और पते पूछने के बाद मारपीट की। छात्रों की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 और 341 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब है कि मेवाड़ विश्वविद्यालय में जम्मू कश्मीर के करीब 800 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं।


कश्मीरी छात्रों के खिलाफ बढ़ रहे आक्रोश पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चिंता जाहिर की है। राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सभी राज्यों से अपील की है कि कश्मीरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें, कश्मीरी भी अन्य लोगों के समान भारतीय नागरिक हैं। राजनाथ सिंह ने बताया कि, 'कल शाम मुझे यह पता चल गया कि कुछ कश्मीरी युवाओं के साथ बुरा व्यवहार किया गया है। मैं सभी मुख्यमंत्रियों से अपील करता हूं कि यह सुनिश्चित करे कि किसी भी कश्मीरी युवा को देश के किसी भी हिस्से में अपमानित नहीं किया जाए, वे भी भारत का हिस्सा हैं। सिंह ने बताया कि कश्मीर के कई लोग भारत की सुरक्षा और समृद्धि में योगदान दे रहे हैं।'
Next Story