राष्ट्रीय

हस्तमैथुन करते करते घोंट देता था गला, फिर करता था यह काम!

Special Coverage News
1 Dec 2018 6:21 PM IST
हस्तमैथुन करते करते घोंट देता था गला, फिर करता था यह काम!
x

अमेरिका में एक 78 साल के बूढ़े हत्यारे ने उम्र के अंतिम पड़ाव पर अपने गुनाहों को स्वीकार कर लिया है। इस सनकी हत्यारे ने अब तक 90 लोगों की हत्या करने की बात कबूल की है। हत्यारे के इकबालिया बयान के मुताबिक, उसने कैलिफोर्निया से फ्लोरिडा तक हत्याएं की हैं। हत्यारे बूढ़े के दिमाग में उन हत्याओं की तस्वीरें आज भी ताजा हैं।

78 साल के इस हत्यारे का नाम सैमुअल लिटिल है। इस सनकी हत्यारे के निशाने पर ज्यादातर सामाजिक और अार्थिक रूप से गरीब और अश्वेत महिलाएं हुआ करती थीं। हत्यारे सैमुअल के निशाने पर ज्यादातर वही महिलाएं हुआ करती थीं, जो वेश्यावृत्ति या फिर नशे की लती होती थीं।

इस हत्यारे ने ज्यादातर हत्याएं साल 1970 से 1980 के दशक में की थीं। हत्यारा बेहद शातिर था। वह किसी सीरियल किलर की तरह ही काम किया करता था और अपने पीछे कोई भी सबूत नहीं छोड़ा करता था। लिटिल के हत्या करने का पसंदीदा तरीका था कि वह पहले अपने शिकार को मारता था इसके बाद हस्तमैथुन करते हुए उनका गला घोंटकर मार डालता था। अब लिटिल जेल में है।

Next Story