बैंकिंग सेक्टर में मची हलचल, इस बैंक ने हजारों कर्मचारियों को निकाला

आईटी सेक्टर में छंटनी के बाद अब बैकिंग सैक्टर भी इसकी चपेट में आ गया है। इस बैंक ने अपने हजारों कर्मचारियों की छुट्टी कर दी है।

Update: 2017-09-21 13:47 GMT

नई दिल्ली : आईटी सेक्टर में छंटनी के बाद अब बैकिंग सैक्टर भी इसकी चपेट में आ गया है। इस बैंक ने अपने हजारों कर्मचारियों को निकाल दिया है। बैंकिंग सेक्टर में इस छंटनी से हलचल मच गई है।

दरअशल 'यस बैंक' ने अपने 2,500 कर्मचारियों की छंटनी की है, जो उसके कुल कर्मचारियों का 10 पर्सेंट हिस्सा है। यस बैंक में 21,000 लोग काम करते हैं। बैंक ने बताया है कि ये छंटनी कर्मचारियों की खराब परफॉर्मेंस, डिजिटाइजेशन और कई लोगों की जरूरत नहीं रह जाने से की गई है।

आपको बता दें एचडीएफसी बैंक के बाद प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में यह दूसरी बड़ी छंटनी है। एचडीएफसी बैंक ने मार्च 2017 तक की तीन तिमाहियों में करीब 11,000 लोगों को नौकरी से निकाला था। 

Similar News