गुजरात चुनाव के लिए 'आप' ने कसी कमर, नई टीम का किया ऐलान, जानें- किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

गौरतलब है कि AAP ने आगामी राज्य चुनावों की तैयारी के मद्देनजर 8 जून को अपनी गुजरात इकाई को भंग कर दिया था।

Update: 2022-06-12 10:08 GMT

नई दिल्ली : इस साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। लिहजा राज्य में अभी चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने गुजरात के लिए अपनी नई टीम का गठन किया है। आम आदमी पार्टी ने किशोरभाई देसाई को राज्य अध्यक्ष (फ्रंटल संगठन) और मनोज सोरथिया को राज्य महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा इसुदान गढ़वी को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया वहीं इंद्रनील राजगुरु को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि AAP ने आगामी राज्य चुनावों की तैयारी के मद्देनजर 8 जून को अपनी गुजरात इकाई को भंग कर दिया था। इसलिए उसने अपने राज्य संगठन को भंग कर नए सिरे से पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि आगामी विधानसभा की तैयारी के लिए नए नेताओं की टीम के जरिए ऊर्जा भरने का काम किया जाएगा। 

आम आदमी पार्टी गुजरात के वरिष्ठ नेताओं की मानें तो गत दिनों में बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए हैं।

ऐसी स्थिति में उनको भी संगठन में जगह देने तथा विधानसभा चुनाव से पूर्व एक मजबूत रणनीति तैयार करने के लिए जिलाध्यक्षों का बदलाव किया गया है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में आप की पंजाब और दिल्ली में सरकार है।

Tags:    

Similar News