हार्दिक ने खोली ओपिनियन पोल की पोल, सुनकर उड़े होश ये तो सही बात!

Update: 2017-11-09 16:52 GMT
गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर आज ABP न्यूज़ ने एक पोल प्रसारित किया है,इस पोल में भाजपा को बहुमत की भविष्यवाणी है,भाजपा को 47 प्रतिशत मतों के साथ 113 से 121 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गयी है जबकि कांग्रेस को 41% मतों के साथ सिर्फ 58 से 64 सीटो पर जीत का दावा किया जा रहा है.




हार्दिक पटेल ने साधा निशाना
हार्दिक पटेल आज ओपिनियन पोल को लेकर एक टवीट किया है,हार्दिक ने टवीट में लिखा-ओपिनियन पोल में भाजपा को सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात में नुक़सान हो रहा हैं।किसान,युवा और सभी समुदाय नाराज़ हैं।तो फिर जीत कहाँ से मिल रही हैं।अच्छा समझ आ गया भाजपा को ख़ुश रखने के लिए दिखावा हो रहा हैं।चलो अब गुजरात दिखाएगा जलवा जनता का !! जय जय ग़रवी गुजरात


किसानो में कांग्रेस लोकप्रिय
सबसे अचरज बात ABP पोल में ये है कि गुजरात के किसानो में कांग्रेस बेहद लोकप्रिय पार्टी बन गयी है कांग्रेस को किसानो के 50 प्रतिशत मत मिल रहे है वही भाजपा को सिर्फ 44 प्रतिशत ही किसानो के वोट मिल रहे है.गुजरात एक उद्योग वाला राज्य ज़रूर है लेकिन इस राज्य में किसानो की बड़ी आबादी है.वही व्यापारियों में भी कांग्रेस की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है हलाकि यहाँ पर भाजपा कांग्रेस पर भारी है,भाजपा को 44% व्यापारी समर्थन कर रहे है और कांग्रेस को 39 प्रतिशत का समर्थन हासिल है.

पोल में सौराष्ट्र(54सीट) में भाजपा और कांग्रेस को बराबर 42 % मत मिलने की बात कही गयी है वही उत्तर गुजरात (53 सीट) में कांग्रेस को भाजपा से पाच प्रतिशत सीट अधिक मिल रहे है.इन दोनों इलाको में 107 विधानसभा सीट है.इस प्रकार कांग्रेस को पोल में जितनी सीटे दी गयी है उतनी तो कांग्रेस इन दोनों इलाको में जीत लेगी.

मध्य और दक्षिण गुजरात में भाजपा कांग्रेस से काफी आगे है इन दोनों इलाको में भजपा कांग्रेस से 13 प्रतिशत से अधिक वोटो से आगे है यानि भाजपा यहाँ कांग्रेस से कही आगे है.
गुजरात में वोट मांगने गये बीजेपी कार्यकर्ताओं पर फेंके अंडे!
गुजरात ओपिनियन पोल: किसके साथ जाएंगे पटेल, कांग्रेस या बीजेपी?
LIVE UPDATE गुजरात ओपिनियन पोल: किसके सर बंधेगा जीत का सेहरा?
सेबी ने लगाया सीएम विजय रूपानी की कंपनी पर 15 लाख का जुर्माना, जानें क्या है मामला!
गुजरात चुनाव: कांग्रेस ने आरक्षण पर हार्दिक पटेल को दिए 3 ऑप्शन, क्या इसपर बनेगी बात?
गुजरात चुनाव: हार्दिक पटेल की मांग को लेकर कांग्रेस ले सकती है आज बड़ा फैसला




Similar News