चौंक जाएंगे पढ़कर? तांत्रिक ने 120 महिलाओं का किया रेप, वायरल विडियो से हुआ अरेस्ट

पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में 120 महिलाओं के साथ संबंध बनाने के video मिले हैं।

Update: 2018-07-21 07:08 GMT
नई दिल्ली :  हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बाबा बालकनाथ मंदिर के पुजारी अमरपुरी उर्फ बिल्लू का एक विडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहा है। इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में बिल्लू को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, अमरपुरी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को छानबीन में कुछ ऐसा मिला, जिसकी वजह से प्रशासनिक अमले के होश उड़ गए। पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में 120 महिलाओं के साथ संबंध बनाने के
video
 मिले हैं।

बता दें कि अमरपुरी उर्फ बिल्लू प्रेतबाधा के नाम पर महिलाओं को फंसाता था और तंत्र विद्या के दौरान नशीली दवा दे देता था, जिससे महिला बेहोश हो जाती थी। इसके बाद बिल्लू उनका दुष्कर्म कर विडियो बना लेता और महिलाओं को ब्लैकमेल कर उनसे मोटी रकम वसूलता था। यही नहीं, वह महिलाओं को विडियो के नाम पर धमकाकर उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध भी बनाता था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, टोहाना स्थित शक्ति नगर में बाबा बालकनाथ मंदिर के पुजारी अमरपुरी का महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद मामले की जानकारी डीएसपी जोगेंद्र शर्मा को मिलने पर उन्होंने गुरुवार को सीआईए, महिला थाना और शहर पुलिस थाना की तीन टीमों का गठन करके अमरपुरी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
पुलिस ने अमरपुरी उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार कर उस पर रेप, आईटी ऐक्ट, ब्लैकमेलिंग समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस को अमरपुरी के पास से 120 विडियो मिले, जिसमें वह महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही पुजारी के कमरे से नशीली गोलियां और तंत्र-मंत्र का सामान भी बरामद किया गया है।  

Similar News