इन दों मामलों में राम रहीम के खिलाफ आज फिर होगी सुनवाई, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, 20 साल कारावास की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ आज इन दों मामलों में फिर सुनवाई होगी...

Update: 2017-09-22 08:05 GMT

हरियाणा : डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह साध्‍वियों से रेप के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल कारावास की सजा काट रहा है। राम रहीम के जेल जाने के बाद एक एक कर कई राज जनता के सामने आ रहे हैं।

वहीं आज पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में राम रहीम के खिलाफ डेरा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में सुनवाई होगी। वहीं दूसरा मामला पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का है जिसपर आज अंतिम बहस होगी और गवाहों के बयानों को भी अदालत में पढ़ा जाएगा। इस दौरान गुरमीत राम रहीम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इन दों मामलों में सुनवाई के मद्देनजर कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दोनों मामलों की सुनवाई के अलावा गुरमीत राम रहीम के पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह के दोबारा बयान देने की याचिका पर भी आज सीबीआई कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। खट्टा सिंह ने कुछ दिन पहले राम रहीम के खिलाफ दोबारा बयान देने की बात कही थी।

बताया जा रहा है हत्या के इन दोनों मामले में गुरमीत राम रहीम की मुसीबत और बढ़ सकती हैं। आज रणजीत सिंह हत्या और पत्रकार रामचन्द्र छत्रपति की हत्या मामले में दोपहर बाद सुनवाई होने की उम्मीद है। पहले के गवाहों के दिये गए बयानों पर बहस होगी।

Similar News