हिमाचल चुनाव: पीएम मोदी का हमला बोलें- कोई पंजा अब गरीबों का हक नही छीन सकता

हिमाचल की जनता ने फैसला कर लिया है। नतीजे बताएंगे कि यह चुनाव क्या है। मोदी ने कहा कि मजा नहीं आ रहा है। इसलिए कांग्रेस मैदान छोड़कर भाग गई। कांग्रेस के नेता आते और कुछ तो करते।

Update: 2017-11-05 07:14 GMT

ऊना\हिमाचल प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के ऊना में भारत माता की जय के साथ भाषण शुरू किया। पीएम ने कहा कि ऊना की धरती गुरुओ की नगरी है, कल ही हमने गुरुनानक देव जी का स्मरण किया और आज मुझे गुरु की धरती पर आने का सौभाग्य मिला। प्रेम कुमार धूमल कह रहे थे कि ऊना हिमाचल का प्रदेश द्वार है, मुझे भी इस प्रवेश के साथ मां का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मेरा ये तीसरा दिन है, जिसमे मुझे आपका आशीर्वाद मिला, बहुत चुनाव देखे हैं, लड़े भी लड़वाए भी हैं। कोई ऐसा गांव नहीं, जिसमे मैंने वालंटियर के नाते जमीन पर बैठ कर काम न किया हो। लोकसभा चुनाव में पहुंचा था, अब विधानसभा के चुनाव में पहुंचा हूं, यहां तो आंधी चल रही है। 

भ्रष्टाचार के खिलाफ, जनसामान्य का गुस्सा फूट पड़ा है। हिमाचल की जनता ने फैसला कर लिया है। नतीजे बताएंगे कि यह चुनाव क्या है। मोदी ने कहा कि मजा नहीं आ रहा है। इसलिए कांग्रेस मैदान छोड़कर भाग गई। कांग्रेस के नेता आते और कुछ तो करते। हिमाचल की जनता ने कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना लिया है। कांग्रेस पार्टी मैदान छोड़कर भाग गई है, क्योंकि इस बार हिमाचल की जनता ने कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना लिया है। यह एक तरफा चुनाव है, जिसमें कांग्रेस एक्सपोज हो गई है। कोई पंजा अब देश की तिजोरी नहीं लूट सकता। इस बार कमल के बटन पर ऐसे उंगली दबाएं कि कांग्रेस का नाम भूल जाएं लोग।

मोदी ने कहा कि देश के करोड़ों रुपये चोरी से हमने बचाए। स्कूलों में भ्रष्टाचार रोका। आधार के कारण चोरी रोकी। जो बेटी जन्मी नहीं वही विधवा हो गई। ऐसी चोरियां हुईं। बिचौलियों की चोरी रोकी। 57000 करोड़ रुपये बिचौलिए खाते थे, मोदी ने उनके ताले बंद कर दिए। मोदी मेहनत करता है, भागदौड़ करता है। विपक्षी मोदी-मोदी-मोदी करते हैं। खिचड़ी कच्ची रह गई तो मोदी, बारिश नहीं आई तो मोदी, मौसम खराब तो मोदी। जिनकी लूट की दुकान मोदी ने बंद की, वे मोदी से प्यार थोड़ी करेंगे। सरकारें आती जाती रहती हैं...देश अजर अमर है। 
मोदी ने कहा कि लोग हक मांगते हैं, गैर जरूरी चीजें नहीं। मोदी ने कहा कि ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन के विषय में कुछ याद है??? जनता से पूछा। 35 साल पुरानी योजना थी। मैंने कागज खुलवाए। वे दिन दूर नहीं जब यह योजना पूरी होगी। मोदी ने कहा कि हम हिमाचल को रेल, रोड, एयर कनेक्टिविटी देंगे। यहां पर्यटन है। देश दुनिया का टूरिस्ट आए।

जब धूमल की यहां सरकार थी और केंद्र में अटल जी की थी तब हिमाचल पर्यटन में छा गया था। अब फिर दो सरकारें बनाने का मौका आया है। मोदी ने ऊना के ट्रिपल आईटी का ज़िक्र किया। पीएम ने कहा कि देश में विकास पर ही चर्चा हो, मैं यह चाहता हूं। उनके मुताबिक, जीएसटी का विरोध किसी व्यापारी ने नहीं किया।पहले करों की भरमार थी। चुंगी नाके पर घंटों ट्रक खड़े रहते थे। मैंने दो ढाई हजार की चुंगी खत्म की, जिससे मध्य वर्ग को राहत मिली। उनके मुताबिक, दिल्ली में बैठे लोगों को ही सारी बुद्धि भगवान ने दी है, ऐसा नहीं। हमने कहा था। जीएसटी को तीन माह देखेंगे। कोई परेशानी आएगी तो हल करेंगे। जीएसटी काउंसिल में हमने चीजें ठीक की।

Similar News