गुजरात: कांग्रेस अध्यक्ष ने गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषित करने की उठायी मांग

Update: 2017-06-03 07:17 GMT
अहमदाबाद: गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषित करने की मांग की है। उनके पाटीदार आरक्षण का समर्थन करने पर उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा है की पाटीदारों को आरक्षण देने का वादा कर गुमराह कर रहे हैं।
  
बता दे, कि राजस्थान हाईकोर्ट के बाद गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह ने भी केंद्र से गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषित करने की मांग की है। सोलंकी ने केरल में गौहत्या की घटना के बाद कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा है की गौमांस खाने की वकालत करने वाले  केंद्रीय मंत्री किरण रिजुजू के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए। गौहत्या मामले को लेकर भाजपा जगह जगह कांग्रेस के विरुद्ध प्रदर्शन व उपवास कर रही है।

राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष चैतन्य शम्भू महाराज संतों के साथ 48 घंटे का उपवास कर रहे हैं जिसके जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा की भाजपा को अपने  नेताओ के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए जो गौमांस खाने का समर्थन करते हैं। नितिन पटेल ने कहा की कांग्रेस पाटीदारों को बरगला रही है, केरल व अन्य कांग्रेस शाषित राज्य में आर्थिक आधार पर आरक्षण दिलाकर बताये।

नितिन ने कहा की कांग्रेस में गुटबंदी चरम पर है सोलंकी को अपना भविस्य पता नहीं की अध्यक्ष रहेंगे या नहीं। सोलंकी ने कांग्रेस के सत्ता में आने पर  पाटीदारों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने का वादा किया था।

Similar News