LIVE: राम रहीम को आज सजा का ऐलान, हेलीकॉप्टर से रोहतक के लिए रवाना हुए जज
रोहतक : साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को आज सीबीआई की स्पेशल कोर्ट द्वारा सजा सुनाई जाएगी। जिसको लेकर जेल के आसपास कड़ी सुरक्षा की गई है। रोहतक को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
रोहतक के सोनारिया जेल के एक रूम में कोर्ट बनाया गया, दोपहर बाद 2.30 बजे विशेष कोर्ट में जज, दोनों पक्षों के वकील और राम रहीम सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में मौजूद रहेंगे। खबर आ रही है पंचकूला से रोहतक के लिए हेलीकॉप्टर से जज जगदीप सिंह निकल चुके है, करीब 40 मिनट में वो कोर्ट रूम पहुंच जाएंगे।
Spl CBI judge leaves from Panchkula,expected to reach Rohtak within 40 min.Court proceedings at Sonaria jail to begin at 2:30 #RamRahimSingh pic.twitter.com/l2QDYFdUoS
— ANI (@ANI) August 28, 2017
सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त सेना स्टैंड बाय भी रखी गई है। वहीं रोहतक के एेजी ने जेल के पास उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन ने ये फैसला लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया है। रोहतक के सुनारिया जेल के अंदर और बाहर अर्धसैनिक बल और पुलिस के जवान मुस्तैद है।
बताया जा रहा है धारा 144 के बाद भी रोहतक में डेरा समर्थक इकट्ठे हो गए है, जिसमें पुलिस ने सख्ती के साथ 100 डेरा समर्थकों को हिरासत मेें ले लिया है। ये जानकारी रोहतक आईजी ने दी है। साथ ही सोनीपत में राम रहीम के डेरे और उसके आस-पास भारी मात्रा में लाठी डंडे और अन्य हथियार बरामद किए गए है।
Have recovered around 100 objectionable items including batons from Sonipat's Bahalgarh Dera: Navdeep Singh Virk, IGP Rohtak Range pic.twitter.com/YWM2S70d3e
— ANI (@ANI) August 28, 2017
सुरक्षा के मद्देनजर रोहतक, सिरसा सहित कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। हरियाणा व पंजाब में इंटरनैट सेवाएं बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में टेलिकॉम कंपनी को कहा गया है कि 29 अगस्त सुबह 11:30 बजे तक मोबाइल इंटरनैट, सभी एस.एम.एस. और डोंगल सेवाएं बंद रखें।
राम रहीम की सजा को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के घर की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। कोई अनहोनी न हो इसके लिए बड़ी मात्रा में फोर्स तैनात की गई है। वहीं फैसला सुनाने वाले जजों के घर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आपको बता दें राम रहीम पर लगी धाराओं में न्यूनतम सात साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है।