शर्मनाक! कलयुगी मां ने अवैध संबंधों के चलते दोस्तों से करवाया बेटी का गैंगरेप, बनाया VIDO

Update: 2017-04-09 08:00 GMT
File Photo

रोहतक: देश में अपराध दिनों दिन बढ़ता जा रहा हैं। दुष्कर्म, हत्या, लूटपाट की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। अब हरियाणा के रोहतक से सामूहिक दुष्कर्म का एक ऐसा मामला सामने आया हैं जिसे जानकर आपको भी शर्म आने लगेगी।

यहां एक नाबालिग छात्रा ने अपनी कलयुगी मां पर उसके साथ गैंगरेप करवाने का आरोप लगाया है। इस कलयुगी मां ने मां-बेटी के रिश्ते को कलंकित कर दिया। नाबालिग पीडि़ता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि, उसका अश्लील वीडियो भी बनाया गया है। पीडि़ता की शिकायत के बाद आरोपों की जांच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाबालिग पीडि़ता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके गांव के ही रहने वाले रामभगत, दिनेश और कमल नामक शख्स के उसकी मां के साथ अवैध संबंध हैं। उसने एक बार अपनी मां को उनके साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसके बाद से उसे प्रताडि़त किया जाने लगा।

पीडि़ता का आरोप है कि उसकी मां के ही कहने पर तीनों ने उसके साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपियों ने पीडि़ता को मुंह खोलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीडि़ता की मानें तो उसकी मां ने कई बार उसके शरीर को गर्म फूंकनी से भी दागने का प्रयास किया।

फिलहाल छात्रा की मां और तीनों आरोपियों पर गैंगरेप समेत अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला एएसआई मामले की जांच कर रही हैं।

Similar News