फ़िल्मी स्टाइल में पुलिस कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

Painful death of police constable in film style

Update: 2017-06-04 07:56 GMT
जींद: हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल वीरेंद्र की जान खेल-खेल में चली गई। अपनी रिवाल्वर से मौत का खेल दिखाते वह खुद मौत का शिकार हो गया। बताया जा रही है कि यह सिपाही पहले भी कईं बार इस स्टाइल में अपनी किस्मत को दांव पर लगा चुका था और हर बार बच जाता था लेकिन इस बार किस्मत ने साथ नहीं दिया और जैसे ही सिपाही ने कनपटी पर रिवाल्वर रखकर ट्रेगर दबाया, गोली खोपड़ी के आर पार हो गईं।

जानकारी के मुताबिक वीरेंद्र सिंह नाम का यह सिपाही जींद अपने गांव मखंड आया हुआ था। उसने दोस्तों के बीच मौत को दाव पर लगाने का वहीं खेल खेला, जो वह पहले भी कईं बार खेल चुका था। वीरेंद्र को तेरा क्या होगा कालिया स्टाईल में गोलियां चलाने का शौक था। वह हर बार रिवाल्वर की 6 गोलियों में से 5 गोलियां निकाल देता। 6ठीं गोली रिवाल्वर के अंदर रहती। उसके बाद वह चैम्बर को घुमाता और रिवाल्वर को अपनी कनपटी पर रखकर ट्रेगर दबा देता।

हर बार वह बचता रहा लेकिन आज तो जैसे ही उसने ट्रेगर दबाया, गोली उसकी खोपड़ी के आर-पार हो गई। इस हादसे में वीरेंद्र की दर्दनाक मौत हो गईं। वीरेंद्र का यह शौक उसके पीछे उसकी पत्नी, एक बेटे व एक बेटी को बेसहारा छोड़ गया। इस मामले में पुलिस ने 174 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Similar News