10 साल में पंजाब सरकार ने मंत्रियों की गाड़ियों पर खर्चे 97 करोड़: चरनजीत सिंह चन्नी

Update: 2016-06-11 07:30 GMT
चंडीगढ़: पंजाब में विपक्ष के नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने आरोप लगाया कि पंजाब राज्य परिवहन विभाग ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और पूरे कैबिनट के सरकारी वाहनों पर 97 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की।

एक आरटीआई से मिली जानकारी को कांग्रेस के नेता ने सार्वजनिक करते हुए बताया कि 2007-15 के बीच परिवहन विभाग ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के वाहनों के लिए 97 करोड़ रुपये खर्च किए। उन्होंने इसे व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए सार्वजनिक राशि का गंभीर दुरुपयोग बताया।

चन्नी ने कहा कि ताजा जानकारी के मुताबिक वाहनों पर हुआ खर्च 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में जब कि प्रदेश आर्थिक संकट से जूझ रहा है, बादल परिवार विलासिता की आलीशान चीजों का आनंद ले रहे हैं और ये चीजें जनता के पैसे से खरीदी जा रही हैं।

जानकारी के मुताबिक परिवहन विभाग ने इन वाहनों पर सबसे ज्यादा खर्च साल 2012-13 के दौरान किया। इस दौरान 17,77,92,929 रुपये इन वाहनों को खरीदने में खर्च किए गए। साल 2008-09 के दौरान 8,38,28,895 रुपये खर्च किए गए। चन्नी ने बताया कि 2014-15 के बीच इन वाहनों की खरीद पर 13,13,90,655 रुपये खर्च हुए।

Similar News