अमित जानी के खिलाफ रामपुर में एफआईआर दर्ज
अमित जानी ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री आजम खान की जुबान काटने पर 50 लाख का इनाम घोषित किया था और लखनऊ में कार्यकर्ताओं से पिटवाने की धमकी भी दी थी।..
नई दिल्ली : अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर उत्तरप्रदेश नव निर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी के खिलाफ रामपुर के थाना गंज में भड़काऊ भाषण का मुकदमा दर्ज किया गया है। आपको बता दें अमित जानी ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री आजम खान की जुबान काटने पर 50 लाख का इनाम घोषित किया था और लखनऊ में कार्यकर्ताओं से पिटवाने की धमकी भी दी थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
Full View
समझें, क्या है पूरा मामला -
दरअसल, कुछ दिन पहले भारतीय सेना के खिलाफ आजम खान ने बिबादित बयान दिया था। जिस बयान की हर किसी ने निंदा की थी। समाजवादी पार्टी ने भी इस बयान को गलत बताया था। वहीं, मामला बढ़ते देख आजम को भी मीडिया के सामने आकर सफाई देनी पड़ी थी। इसी बयान को लेकर अमित जानी ने आजम खान पर विवादित टिपण्णी की थी। जिसके बाद अमित जानी के खिलाफ रामपुर के थाना गंज में 153 A IPC के मुक़द्दमा तहत दर्ज हुआ है।
आपको बता दें अमित जानी का बिबादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले, मायावती की मूर्ति को तोड़ने को लेकर जेल गए थे। यही नहीं, अमित जानी ने JNU प्रकरण में कन्हैया और उमर खालिद को जान से मारने की धमकी दी थी, व JNU में नाजायज असलहे भेजने का आरोप लगा था। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।