परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने एटा रोडवेज का किया औचक निरीक्षण

स्वतंत्रदेव सिंह ने सभी कर्मियों को क़ानून के अनुरूप कार्य करने की हिदायत दी..?

Update: 2017-06-10 12:37 GMT
एटा : प्रदेश की योगी सरकार में परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने एटा पहुंचकर बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। साथ ही पूछताछ कक्ष एवं टॉयलेट का भी निरीक्षण किया।

परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि सर्वप्रथम बसों और बस स्टेशनों की साफ़ सफाई का विशेष ख्याल रखा जाए एवं डग्गामार वाहनों पर नियंत्रण किया जाए। जिससे रोडवेज़ की आमदनी बढ़े। इस पर जिलाधिकारी, एसएसपी और आरटीओ के के साथ चर्चा भी करेंगे।

एटा रोडवेज का जायजा लेते परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह


स्वतंत्रदेव सिंह ने सभी कर्मियों को क़ानून के अनुरूप कार्य करने की हिदायत दी। उनके साथ अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर और भाजपा नेता गोपाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ मौजूद थे।

रिपोर्ट: प्रशांत भारद्वाज

Similar News