पंजाब में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रॉला से भिड़ी तेज रफ्तार बस, 12 से ज्यादा की मौत
फिरोजपुर : इस वक़्त की बड़ी खबर, पंजाब के फिरोजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। 12 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।
दरअसल पंजाब स्मॉग की चादर से लिपटा हुआ है। इसके कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई स्थानों पर विजिविलिटी इतनी कम की पास की चीजें भी दिखाई नहीं दे रही। इसके कारण सड़क, हवाई व रेल यातायात बुरी प्रभावित हुआ है। सड़कों हादसों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है।
मिली खबर के अनुसार, पंजाब के फिरोजपुर में गांव करियांवाली के पेट्रोल पंप के पास मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एक तेज रफ्तार रोडवेज बस खड़े ट्रॉला से जा भिड़ी। इस हादसे में 12 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है। कई लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की भी संभावना है।
बताया जा रहा है कि रोडवेज की बस फाजिल्का से फिरोजपुर आ रही थी। करियांवाली के पास रोडवेज का ड्राइवर घनी स्मॉग में एक गाड़ी से ओवरटेक करने लगा। ओवरटेक करते ही बस की सामने से आ रहे ट्राले से जबरदस्त टक्कर हो गई। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को फिरोजपुर सिविल अस्पताल लाया गया है।