रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने त्रिपुरा के अगरतला रेलवे स्टेशन से 5 महिलाओं सहित 9 रोहिंग्या को पकड़ा
नई दिल्ली: अभी अभी एक बड़ी खबर त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से आ रही है जहां रेलवे सुरक्षा बल ने रोहिंग्य के कुछ अवैध लोगों को पकड़ लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने त्रिपुरा के अगरतला रेलवे स्टेशन से 5 महिलाओं सहित 9 रोहिंग्या को पकड़ा है।
अधिकारियों ने कहा कि उन्हें बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की बात स्वीकार करने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया।