आगरा में एक महिला और उसके तीन बच्चों की गला काटकर हत्या

Update: 2021-07-22 05:51 GMT

उत्तर प्रदेश के आगरा महानगर में गुरुवार को एक रुह कंपा देनी वाली घटना सामने आई है एक महिला और उसके तीन बच्चों की बेहरमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह घर के दरवाजे खुले थे जिसके बाद आसपास के लोगों को हत्या की जानकारी हुई और पुलिस को इसकी सूचनी दी गई। 

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कूचा साधुराम की है। यहां रेखा राठौर पत्नी सुनील राठौर अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ रह रही थीं। बताया गया है कि रेखा का दो साल पहले रेखा का तलाक हुआ था। सुनील राठौर कहीं अन्य जगह रहता है। रेखा के तीन बच्चे हैं जिनमें एक 12 साल का बेटा, आठ साल की लड़की माही और दस साल का बेटा पारस है। गुरुवार सुबह रेखा के घर का दरवाजा खुला हुआ था और कुछ सामान घर के बाहर बिखरा था। जिसके बाद पड़ोसियों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में रक्तरंजित चार शव पड़े मिले।

फिलहाल पुलिस की टीम ने फोरेंसिक विभाग की मदद से साक्ष्य एकत्रित किए है। डॉग स्क्वैड ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है। एसपी सिटी बोत्रे प्रमोद रोहन ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया है।


Tags:    

Similar News