कांग्रेस ने डॉली शर्मा, पंखुड़ी पाठक और ईशान त्यागी को दी बड़ी जिम्मेदारी

Update: 2022-08-27 05:21 GMT

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत जोड़ों यात्रा 7 सितंबर से शुरू करने जा रही है। इसलिए सभी युवा नेताओं को बड़ी बड़ी जिम्मेदारियाँ दी जा रही है। इसमें आज गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र की उम्मीदवार रही ओर मौजूदा समय में यूपी कांग्रेस की प्रवक्ता डॉली शर्मा को आंध्रप्रदेश का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। 

वहीं कांग्रेस के युवा नेता ईशान त्यागी को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। ईशान त्यागी कांग्रेस के तेज तर्रार युवा नेताओं में गिने जाते है। फिलहाल उन्हे आंध्रप्रदेश में मीडिया कॉर्डिनेशन के लिए डॉली शर्मा के साथ मिलकर भारत जोड़ों यात्रा में कार्य करना है। 

साथ ही नोएडा विधानसभा से उम्मीदवार रही पंखुड़ी पाठक को भी सह प्रभारी आंध्रप्रदेश नियुक्त किया गया है। पंखुड़ी पाठक, डॉली शर्मा और ईशान त्यागी की तीन लोगों की टीम इस काम को अंजाम देगी। कांग्रेस भारत जोड़ों यात्रा को लेकर बहुत ज्यादा आशान्वित नजर आ रही है। 

Tags:    

Similar News