गाजियाबाद में मजदूर की पीट पीट कर हत्या
Laborer killed during fight in Ghaziabad
गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद की शहीद नगर चौकी क्षेत्र के ईदगाह के पास दो मजदूरों में आपसी विवाद में मारपीट हो गई, जिसमें एक मजदूर को सर में डंडा लगने से गम्भीर चोट आने के कारण मौत हो गई। मृतक बहादुर मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है। आरोपी संतोष फरार है। पुलिसको घटना की जानकारी मिलि तो जांच में जुट गई है।
साहिबाबाद ACP भास्कर वर्मा ने बतया, शहीदनगर पुलिस चौकी के पास ईदगाह है। ठीक इसी के पास रविवार सुबह ये वारदात हुई है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय बहादुर के रूप में हुई है जो नेपाल में महेंद्रनगर का रहने वाला है। वो यहां पर शहीदनगर इलाके में किराए के कमरे में रहता था और मजदूरी करता था। आज सुबह पुलिस को दो लोगों में मारपीट की सूचना मिली। पुलिस जब मौके पर गई तो बहादुर बेहोश पड़ा था। पुलिस तुरंत उसे लेकर नजदीकि अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
ACP ने बताया, बहादुर शराब पीने का आदी था। आसपास के लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि आज सुबह वो संतोष नामक व्यक्ति के साथ शराब पीने के लिए बैठा था। इसी दौरान दोनों में किसी बात पर कहासुनी हुई। इसी में संतोष ने डंडे से बहादुर की पिटाई कर दी। सिर में गहरी चोट लगने से बहादुर की मौत हो गई है। बहादुर गाजियाबाद में अकेला रहता था। उसके परिजनों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं आरोपी संतोष की खोजबीन की जा रही है।