गाजियाबाद में गार्ड की गोली लगने से चोर की मौत

एसीपी नगर निमिष पाटिल ने बताया कि गार्ड ने आत्मरक्षा में फायरिंग करने की बात कही है। गार्ड की बंदूक कब्जे में ले ली है। गार्ड को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Update: 2023-08-09 02:24 GMT

गाजियाबाद थाना विजयनगर क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार स्थित इयोटोपिया सोसायटी में चोरी की नीयत से करीब आधा दर्जन चोर घुसे। सुरक्षा गार्ड व चोरों में गोली चली। गार्ड द्वारा चलाई गई गोली लगने से एक चोर की मौके पर मौत हो गई। बाकी चोर फरार हो गए। पुलिस घटना स्थल पर पहुँच जाँच में जुटी।

मामला क्या है 

विजयनगर के सिद्धार्थ विहार स्थित निर्माणाधीन यूटोपिया सोसायटी में मंगलवार रात चार चोर सरिया चोरी करने के लिए घुस गए। सुरक्षा गार्ड भूप सिंह के शोर मचाने पर चोरों ने फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में सुरक्षा गार्ड ने अपनी दो नाली बंदूक से फायर किया तो गोली एक चोर की कमर में गई। गोली लगते ही तीन चोर भाग गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

एसीपी नगर निमिष पाटिल ने बताया कि गार्ड ने आत्मरक्षा में फायरिंग करने की बात कही है। गार्ड की बंदूक कब्जे में ले ली है। गार्ड को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अरुण चंद्रा 

Tags:    

Similar News