नेता विपक्ष और सपा के पूर्व मंत्री को हुआ हार्ट अटैक, अब तबियत में सुधार
पूर्व मंत्री व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का मंगलवार को मेदांता हास्पिटल में हार्ट का आपरेशन हुआ। यह जानकारी सपा के वरिष्ठ नेता राजेश राय पप्पू ने दी है। राजेश राय ने बताया कि मेदांता के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ नरेश त्रेहन की देख-रेख में आज सुबह पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का आपरेशन शुरु हुआ। लंबे समय तक आपरेशन चलता रहा।
आपरेशन के बाद डाक्टरों ने बताया कि आपरेशन सफल हुआ है और उनकी तबीयत ठीक है। मेदांता हास्पिटल में राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर, पूर्व मंत्री ललई यादव सहित दर्जनों सपा नेता मौजूद थे। उनकी तबियत बीते दिनों चुनाव प्रचार के समय मध्यप्रदेश में बिगड़ गई थी।
जहाँ से उन्हें पहले झांसी के अस्पताल में दिखाया गया उसके बाद उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ले जाया गया। जहाँ उनका ऑपरेशन किया गया। अब वो जल्द ही स्वस्थ होकर घर पहुंचेंगे। उनके स्वास्थ्य की चिंता उनके शुभचिंतकों में ज्यादा हो रही है।