hardoi live updates, hardoi hardoi breaking news, hardoi ki big news, hardoi latest news, hardoi hindi news, hardoi accident, hardoi garra river, hardoi pali news
हरदोई थाना पाली क्षेत्र के गर्रा नदी में मंडी से खीरा बेचकर लौट रहे किसानों से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर ट्राली में 30-40 किसान सवार थे। आधा दर्जन किसानों ने तैर कर अपनी जान बचाई है। यह घटना पाली क्षेत्र के गर्रा पुल की है।
पाली क्षेत्र के निजामपुर पुलिया के पास खीरा मंडी लगती है। नदी पार स्थित बेगराजपुर गांव के किसान सुबह मंडी में खीरा बेचने गए थे, खीरा बेचकर वापस लौटते समय गर्रा पुल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 20 से 30 लोग सवार थे। नदी से करीब आठ लोग तैरकर बाहर निकल आए। गोताखोरों की मदद से लोगों की तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मौके पर आसपास के गांव की भीड़ जुट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली भी नहीं मिली। ट्रैक्टर-ट्रॉली व उसपर सवार लोगों की तलाश की जा रही है।