मेरठ में बीजेपी की कमल सन्देश यात्रा मे महिला मोर्चे की महिला पदाधिकारीयो ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा ,हर तरफ नज़र आया भगवा रंग
सादिक़ खान मेरठ
उत्तरप्रदेश के जनपद मेरठ में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय आवाहन पर निकली कमल संदेश बाइक रैली मेरठ के विभिन्न चौराहों से गुजर कर सकुशल सम्प्पन हुई , 2019 के चुनाव की रूपरेखा तैयार करने व अपने कार्यकाल में किये गए जनहितकारी कार्यो का संदेश जनजन तक पहुचने के उद्देश्य से हज़ारो की संख्या में पूरे मेरठ जनपद की विधानसभाओ से आये कार्यकर्ताओ ने बाइको से नगर के विभिन्न मार्गों से रैली निकाली हज़ारो की संख्या में आई बाइको से नगर के रोड भरे हुए नजर आये।
वही खास बात यह है कि भाजपा की कमल सन्देश यात्रा मेरठ में भारी संख्या में स्कूटी पर सवार होकर निकली महिला मोर्चे की पदाधिकारी जो शास्त्री नगर से स्कुटी पर सवार होकर महिलाओं का जत्था रवाना हुआ, कमल संदेश यात्रा मेरठ के जागृति विहार से प्रारंभ होकर जीरो माइल चौराहा आबूलेन पर समाप्त हुई जिसमें महिला मोर्चा ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सभी महिलाओं ने सफेद कुर्ता सलवार भगवा जैकेट और भगवा साफा पहन नज़र आयी।
इस दौरान मेरठ हापुड लोकसभा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद विजय पाल सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष रविन्द्र भड़ाना, महानगर अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा व पूर्व एमएलसी लोकेश प्रजापति ,मीनाक्षी भराला, अंजू वारियर ,वर्षा कौशिक, शास्त्री नगर मण्डल अध्यक्ष निधि रस्तोगी, संजना वतस पूजा बंसल , कमलदत्त शर्मा, तुषार गुप्ता, रितेश वर्मा, सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।