मेरठ - भाजपा हाईकमान ने देर रात मेरठ जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष दोनों को ही बदला

Update: 2018-09-28 05:18 GMT

भाजपा हाईकमान ने देर रात मेरठ जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष दोनों को ही बदल दिया। पूर्व विधायक रविंदर भड़ाना को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मुकेश सिंघल को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा को बदलने की चर्चाएं लगातार कई दिनों से चल रही थी। इसके अलावा करूणेश नंदन गर्ग को भी बदलने की बातें सामने आ रही थी। इस सबके बीच गुरुवार रात पार्टी हाईकमान ने मेरठ दक्षिण के पूर्व विधायक रविंदर भड़ाना को मेरठ जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया। इसके अलावा करूणेश नंदन गर्ग की जगह मुकेश सिंघल को मेरठ महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। लोकसभा चुनाव नजदीक हैं और ऐसे में बड़ा फेरबदल किया गया है। दूसरी ओर चर्चाओं का बाजार गरमाया हुआ है।

मेरठ से सादिक़ खान की रिपोर्ट----

Similar News