मुजफ्फरनगर: भारत बंद के दौरान हिंसा फैलाने के आरोप में बसपा जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में दलितों ने 2 अप्रैल को शहर में आंदोलन किया था?

Update: 2018-04-06 09:34 GMT
मुजफ्फरनगर : उत्तरप्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में में भारत बंद के दौरान हुए उपद्रव और हिंसा के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात को बसपा जिलाध्यक्ष कमल गौतम को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमल गौतम से पूछताछ कर रही है। उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में दलितों ने 2 अप्रैल को शहर में आंदोलन किया था। यह आंदोलन बाद में उपद्रव और हिंसा में बदल गया था।
उपद्रवियों ने नई मंडी कोतवाली पर पथराव कर दिया था। कोतवाली परिसर और सामने खड़े वाहनों में आग लगा दी थी गई थी। इसी मामले में बसपा जिलाध्यक्ष को उनके मुजफ्फरनगर के सुभाषनगर स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया है।
सीओ मंडी योगेंद्र सिंह ने उपद्रव, हिंसा के मामले में कमल गौतम को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के पास उसके हिंसा में शामिल होने के पुख्ता सुबूत हैं, जिनके आधार पर गिरफ्तारी की गई है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Similar News