
3 नवंबर को इन राशियों को मिलेगी अपार सफलता, जानिए बाकियों राशियों का हाल

मेष राशि
आप की जीवनशैली और रहन सहन से लोग प्रभावित होंगे। विवेकपूर्ण तरीके से किए कार्य लाभ देंगे। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लोग आपको अपनों से लड़ता देख खुश होंगे।
वृषभ राशि
आय से अधिक खर्च से बजट बिगड़ेगा। आय के नए साधनों के लिए किए प्रयास बेकार जाएंगे। शरीर शिथिल रहेगा। क्रोध से काम बिगड़ सकते हैं।
मिथुन राशि
अनजाने में हुई गलती से अफसोस होगा। सफलता से पराक्रम बढ़ेगा। व्यापारिक धनलाभ होगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आलस्य न कर कर्मक्षेत्र में प्रयास करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
निजी जीवन में तनाव रहेगा, अज्ञात भय सताएगा। धन प्राप्ति के लिए प्रयास अधिक करने होंगे। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे।
सिंह राशि
व्यापार पर ध्यान दें वर्ना हानि संभव है। शारीरिक कष्ट रहेगा। यात्रा निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। कर्ज से मुक्ति मिलने में अभी समय है।
कन्या राशि
सामाजिक आयोजनों में शामिल होंगे। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। मनमानी से हानि संभव है। व्यर्थ खर्च होगा। विवाद से क्लेश संभव है।
तुला राशि
आप जिसे अपना मान रहे हैं, वहीं आप को धोखा देगा, संभल कर रहें। राजकीय कोप से हानि होगी, सावधान रहें। रूका हुआ धन मिलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। परिवार की चिंता रहेगी।
वृश्चिक राशि
व्यावसायिक नई योजना बनेगी। जो बहुत जल्द लागू होगी। कार्यप्रणाली में बदलाव संभव है। धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। नए राजनेताओ से संबंध बनेंगे पर आपके अपने आप को आगे बढ़ने से रोकेंगे।
धनु राशि
आप की मेहनत रंग लाएगी। आप यदि अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और हर परिस्थिति में संयमित रहें तो आपको आगे बढ़ने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। बाहरी सहयोग मिलेगा। यात्रा होगी, धन प्राप्ति सुगम होगी।
मकर राशि
मानसिक क्लेश के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। परिजनों का साथ न मिलने से क्रोधित होंगे। दुष्टजनों से दूर रहें, हानि पहुंचाएंगे। शरीर सुस्त रहेगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि
आपके आत्मविश्वास में बहुत कमी है। संतान के कारण प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। नए लोगों से व्यवहार में सावधानी रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। पुराने मित्र से भेंट संभव है।
मीन राशि
आजकल आप कुछ ज्यादा ही बोलने लग गए हैं, बोलने में जरा सावधानी रखें। विवादों को बढ़ावा न दें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। शत्रु शांत रहेंगे, भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
Also Read: एथिक्स कमेटी ने कहा महुआ मोइत्रा को कोई ताकत नही बचा सकती, जानिए ऐसा क्यो बोला
