लाइफ स्टाइल

अक्षय तृतीया को करें सोने की खरीदारी, जानें- कब है सही समय

Sujeet Kumar Gupta
7 May 2019 5:17 AM GMT
अक्षय तृतीया को करें सोने की खरीदारी, जानें- कब है सही समय
x
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है

नई दिल्ली। धार्मिक मान्यताओं में हिंदी महिने के अनुसार वैशाख मास में अक्षय तृतीया का जो दिन आता है। उसे बहुत ही अच्छा माना जाता है। जो इस बार 7 मई 2019 को अक्षय तृतीया पड़ रहा हैं। इस अक्षय तृतीया को सर्वसिद्ध संकेत और शुभ माना गयाहै। जिस तरह से लोग लक्ष्मी और गणेश कि कृपा दृष्टी हमेशा अपने उपर बनी रहे तो विशेष पूजा का आयोजन दिपावली के दिन ही विधिविधान से करते है। उसी तरह इस दिन किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए विशेष समय या मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होती।

आप को बतादें कि इसके पहले 2003 ऐसा संयोग देखने को मिला था। जहां आज बहुत ही सुंदर, शुभ और अद्भुत संयोग बना है। हिन्दू पंचांग और ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस अक्षय तृतीया पर 4 ग्रहों के लिए शुभ संयोग बना है। जिसमें सूर्य, शुक्र, चन्द्र और राहू उच्च राशि में उपस्थिति रहेंगे। ऐसा योग बेहद दुर्लभ और बहुत ही सौभाग्यशाली होता है।

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। शास्त्र और धर्म के जानकारों के मुताबिक ऐसा माना जाता है। कि इसदिन जो भी कोई व्यक्ति शुभ मुहूर्त में अपने घर सोना लेकर आता है। उसके घर में धन कि देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। इस बार अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का सही समय सुबह 06.26 बजे से शुरू होकर रात्रि 11.47 बजे तक है।

Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story