

Horoscope 26 May 2023, देखिए कैसा रहेगा आज का दिन
मेष
मेष राशि वालों को आज अजनबी लोगों का सहयोग मिल सकता है। अकारण पड़ने वाले व्यवधान से लाभ मार्ग प्रभावित होगा। कारोबार में लाभ प्राप्ति के लिए परिश्रम की आवश्यकता है। आपके लिए सक्रिय हुए विरोधी भी परास्त होंगे।
वृषभ
शुभ संदेश भी आएगा और पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। अनावश्यक शंकाओं से बचें। गलत तरीके से धन अर्जित ना करें। दीर्घकालिक निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं।
मिथुन
मिथुन राशि वालों के परिवार में आज पारिवारिक विषमताएं सिर उठा सकती हैं। मान सम्मान बढ़ेंगे और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति भी होगी।परिवार की समस्याओं के संबंध में कोई गलत निर्णय लेना कठिन होगा।
कर्क
व्यापारिक कार्यों के लिए दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। मानसिक परेशानी के चलते मन कुंठाग्रस्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज कुछ अधूरे जरूरी कार्य निपटाने होंगे। सुख व दुख को समान समझकर सब कुछ भाग्य पर छोड़ दें।
सिंह
सिंह राशि वालों के आज सहज ही सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कईं अनुभव होंगे और विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी।
कन्या
कन्या राशि वालों को किसी उत्सव व त्यौहार में आज सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा इसलिए वही कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो। मार्केटिंग से जुड़े लोग आज काफी भागदौड़ कर सकते हैं।
तुला
एक के बाद एक कई मामले सुलझते चले जाएंगे, जिससे आपको राहत के साथ लाभ भी मिलेगा। उदर और आंख में कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे अन्यथा समय आपको पीछे छोड़ देगा।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के दांपत्य जीवन में आज सुख में वृद्धि होगी और कोई नया बिजनस भी साथ मिलकर शुरू कर सकते हैं।मानिसक उलझन के कारण सिरदर्द की आकांक्षा रहेगी या फिर संतान पक्ष की चिंता रहेगी। पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है।
धनु
धनु राशि वालों के लिए आज वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। निवेश संबंधी शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। स्वजनों का सहयोग मिलेगा। पर्याप्त धन संपदा हाथ में होने के बावजूद कुछ पारिवारिक अशांति रहेगी। इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय सबसे पहले ही न ले लें।
मकर
मकर राशि वालों के पराक्रम भाव और पुरुषार्थ की योजनाएं बनेंगी और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। किसी चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद निपटाना आवश्यक होगा। पारिवारिक व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहेंगे। नौकरी पेशा जातकों के आज सोचे हुए कार्य सफल होंगे।
कुंभ
कुंभ राशि वालों को आज निवेश संबंधी नई जानकारी मिलेगी। किसी पर व्यर्थ के संदेह और तर्क वितर्क में समय और धन की हानि हो सकती है।माता पक्ष से लाभ की आशा रहेगी। पुराने दोस्त के आगमन से परिवार में व्यस्तता बढ़ेगी।
मीन
मीन राशि वालों के लिए लाभकारी समय है, युक्ति और व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। व्यापार में काफी दिनों से चल रही जटिलताएं आज धीरे धीरे खत्म होंगी और विरोधी भी परास्त होंगे। जीवनसाथी से आर्थिक कारणों से दूरी रहेगी लेकिन प्रेम यथावत बना रहेगा।
