राशिफल

Arti Singh Wedding: एक दूजे के हुए आरती और दीपक, शादी की पहली झलक आई सामने

Special Coverage Desk Editor
26 April 2024 7:00 AM GMT
Arti Singh Wedding: एक दूजे के हुए आरती और दीपक, शादी की पहली झलक आई सामने
x
Arti Singh Wedding: गोविंदा की भांजी और टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। आरती सिंह ने दीपक चौहान के साथ शादी रचा ली है। कपल की शादी मुंबई के इस्कॉन टेंपल में हुई है।

Arti Singh Wedding: गोविंदा की भांजी और टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। आरती सिंह ने दीपक चौहान के साथ शादी रचा ली है। कपल की शादी मुंबई के इस्कॉन टेंपल में हुई है। अब शादी के बाद आरती और दीपक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस कपल की जोड़ी को खूब प्यार दे रहे हैं। अगर आरती सिंह के लुक की बात करें तो आरती सिंह शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही है। जितने धूमधाम से आरती और दीपक ने शादी के बाकी फंक्शन हुए थे उतने ही सादगी से कपल की शादी हुई है।

कौन हैं दीपक चौहान?

बता दें, आरती और दीपक की मुलाकत एक मैचमेकर के मदद से हुई थी। दोनों ने लगभग 1 साल तक बात करने के बाद शादी करना यह बड़ा फैसला लिया था। आरती सिंह के दूल्हे की बात करें तो उनकी उम्र 38 साल है वह इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के संस्थापक हैं। इसके साथ दीपक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के ब्रांड एंबेसडर भी हैं.

आरती सिंह ने शेयर किया वीडियो

एक्ट्रेस आरती सिंह के हल्दी फंक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपनी हल्दी सेरेमनी में येलो और पिंक कलर का लहंगा पहना था जिसमें आरती बेहद एलिगेंट लग रही थी। आरती सिंह ने अपनी शादी के फंक्शन का फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ‘सबसे खूबसूरत रंग, हल्दी का रंग, मेरे प्यार का रंग.सपनों के हकीकत में बदलने से इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती।‘

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story