
आने वाले 5 दिन इन राशि वालों के साबित हो सकते हैं लकी, क्या लिस्ट में शामिल है आपकी राशि?

मेष- मेष राशि में शुक्र देव नवम यानी भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में तरक्की के साथ व्यापारियों को मुनाफा होने के योग बनेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में सफलता हासिल होगी।
वृश्चिक- शुक्रदेव आपकी जन्मकुंडली के द्वितीय (धन) भाव में गोचर कर रहे हैं। इससे आपकी धन-संपदा में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में धन लाभ हो सकता है। बिजनेस या नौकरी में सफलता मिलेगी। शुक्रदेव की कृपा से व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा।
मीन- शुक्रदेव आपके दशम (करियर) भाव में मार्गी होंगे। इस दौरान आपको करियर में नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में बदलाव व स्थान परिवर्तन के प्रबल योग बनेंगे। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। शुक्रदेव की कृपा से आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
धनु- शुक्र ग्रह आपके लग्न भाव में मार्गी होंगे। जिससे आपको व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नौकरी में बदलाव का विचार बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए शुभ रहेगा।
नोट- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।