धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शुक्रवार 14 दिसंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Desk Editor
14 Dec 2018 4:30 AM GMT
आज शुक्रवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज मन अशान्त रहेगा। जीवनसाथी से नोंकझोक हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के साधन विकसित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज सन्तान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। माता का सहयोग एवं सानिध्‍य मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शान्ति रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें।

Next Story